‘BJP में चले जाओ तो सारे खून माफ… मैं झुकने वाला नहीं’, क्राइम ब्रांच के नोटिस के बीच बोले CM केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि स्कूल बनाने और लोगों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने जैसे दिल्ली सरकार के जारी विकास कार्य नहीं रुकेंगे, भले ही उन्हें जेल भेज दिया जाए।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को किराड़ी में दो स्कूलों की आधारशिला रखी।इस दौरान उन्होंने कहा, “बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ। सारी एजेंसी छोड़ दी, केजरीवाल के पीछे, सिसोदिया के पीछे, सत्येंद्र जैन के पीछे, उनका क्या कसूर है? मनीष सिसोदिया का ये कसूर है कि वो अच्छे स्कूल बना रहा था। सत्येंद्र जैन का कसूर है कि वो अच्छे अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बना रहा था।

केजरीवाल ने कहा, “इन्होंने (बीजेपी) सारे षडयंत्र रच लिए, लेकिन हमको झूका नहीं पाए। हमने कहा काम तो करते रहेंगे हम लोग। तुम अगर ये सोचो कि स्कूल बनाना बंद कर देंगे तो स्कूल तो बनेंगे, चाहे केजरीवाल को भी जेल में डाल दो। तुम सोचो कि अस्पताल बनाना बंद कर देंगे, मोहल्ला क्लीनिक बनाना बंद कर देंगे, तो अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक को बनेगा, जनता का इलाज तो होगा, चाहे केजरीवाल को भी जेल में डाल दो। ये कहते हैं बीजेपी में आ जाओ हम छोड़ देंगे, मैं कहता हूं कि बिलकुल नहीं आऊंगा।

Read also – मां-बेटी के अंडरगारमेंट्स चुराता था पड़ोसी इंजीनियर, राज खुला तो घर में घुसकर पीटा

कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेश न होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की।ईडी अब तक केजरीवाल को पांच बार समन भेज चुकि है। लेकिन हर समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अब तक जांच ऐजेंसी के सामने पेश नहीं हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *