बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से लड़ने के लिए यूपी में एसपी-कांग्रेस गठबंधन – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने गुरुवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई से लड़ने के लिए है।विपक्षी गुट ‘इंडिया’ में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में गठबंधन का ऐलान किया।समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 Read also-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुंबई के गिरगांव में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का किया अनावरण

सुरेंद्र राजपूत, प्रवक्ता, कांग्रेस: ये गठबंधन देश की अकांक्षा और अपेक्षा का गठबंधन है। इस गठबंधन को लेकर जिस तरीके से भी बीजेपी ने और उसके समर्थक मीडिया वर्ग ने जो भ्रांतिया फैलाई और अफवाहें फैलाई उन सब को धता बताते हुए गठबंधन हुआ है, सीट शेयरिंग हो गई है। इस गठबंधन से सांप्रदायिक विरोध में खड़े होने वाले लोग, बेरोजगारी की समस्या के विरोध में खड़े होने वाले लोग, महंगाई की समस्या के विरोध में खड़े होने वाले लोग खुश है।”

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *