गृह मंत्री अमित शाह हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

कोरोना महामारी का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां देश में कुल मामले साढ़े 17 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं देशभर के कई नेता भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सबसे बड़ी खबर ये आई कि गृहमंत्री अमित शाह की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गृहमंत्री ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।

खुद के संक्रमित होने की जानकारी देते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा कि, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।”

वहीं गृह मंत्री अमित शाह को गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दोपहर 4 बजकर 24 मिनट पर अमित शाह को किया गया भर्ती मेदांता के 14 फ्लोर के रूम में अमित शाह को भर्ती किया गया है। डॉक्टर सुशीला कटारिया की निगरानी में उनका इलाज चलेगा  और उन्हें रूम नंबर 4710 में रखा गया है ।


गौरतलब है आज ही यूपी की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का 62 वर्ष में लखनऊ में कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया। कमला रानी लखनऊ के एक अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रही थीं। इसके अलावा यूपी में ही बीजेपी सरकार के कई विधायक और मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। हालांकि बाद में प्लाज्मा थेरेपी से उन्हें सही किया गया था।

Also Read: यूपी सरकार में मंत्री कमला रानी वरूण का कोरोना से निधन

देश भर में आंकड़े 17.5 लाख के पार

इसके अलावा रविवार को देश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी 17.5 लाख के पार पहुंच गया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से कोरोना के नए आंकड़ें जारी कर दिये गए हैं। अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1750723 हो गई है और पिछले 24 घंटे में कोरोना के 54735 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मरीजों की बात करें तो देश में ये संख्‍या 567730 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 853 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि अब तक कुल 37364 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक कुल 1145629 मरीज कोरोना को हराकर ठीक हुए है और पिछले 24 घंटे में 51255  लोग ठीक हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

1 thought on “गृह मंत्री अमित शाह हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट करके दी जानकारी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *