दिल्ली में बिक रहा रासायनिक आलू, नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना !

देश की राजधानी दिल्ली में जहरीले आलू को पहाड़ी आलू कहकर बेचा जा रहा है। इस मामले को लेकर दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी का कहना है कि मंडी प्रशासन और दिल्ली सरकार को मामले की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बिधूड़ी ने उपराज्यपाल से मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की है।

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसके बिना किचिन में सूनापन रहता है और यह हर मौसम में उपलब्ध रहता है। मगर आप दिल्ली में रह रहे हैं और बाजार से आलू खरीद कर ला रहे हैं थोड़ा सावधान हो जाएं। आप जो आलू इस्तेमाल कर रहे हैं कहीं वो जहरीला तो नहीं। क्योंकि दिल्ली में जहरीले रासायनिक आलू को पहाड़ी आलू कहकर बेचा जा रहा है।

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने श्रीराम लैब की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि ऐसे आलू पर प्लास्टर ऑफ पेरिस सीमेंट और पीला चूना का लेप लगाया गया है। सेहत के नजरिए से यह बेहद खतरनाक हैं। इससे आप गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। रामवीर सिंह बिधूड़ी ने दावा किया है कि यह आलू संभल में उगाया जा रहा है और वहीं घटिया आलू को ऊंचे दाम पर बेचने के लिए इन रसायनों का लेप लगाया जाता है फिर धूप में सुखाकर ऐसा बना दिया जाता है कि यह पहाड़ी आलू की तरह दिखे। इसमें लगे मिट्टी के कण एहसास कराते हैं कि यह खेत से निकल कर आ रहा आलू है।मगर हकीकत में यह आलू सेहत के लिए काफी खतरनाक है।

Poisonous potatoes are being sold in Delhi
Ramvir Singh Bidhuri

नेता विपक्ष ने दावा किया कि आजादपुर मंडी में रोजाना सैकड़ों ट्रक आलू मंगाए जा रहे हैं और दिल्ली ही नहीं बाहर भी इसकी सप्लाई की जा रही है। बिधूड़ी ने कहा कि मंडी प्रशासन और दिल्ली की केजरीवाल सरकार इस मामले की जानकारी होने के बाद भी चुप है लेकिन विपक्ष चुप बैठने वाला नहीं है। क्योंकि दिल्ली की जनता की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है।

Also Read:- कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन, जूनियर बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस पहाड़ी आलू को धोने के बाद इसकी तस्वीर साफ होती है। धोने के बाद ये दिखने में सामान्य आलू की तरह ही हो जाता है। मगर मिट्टी की परत की वजह से इसकी कमियों पर भी परत चढ़ जाती है। यही नहीं रिपोर्ट ये भी बता रही है कि आलू में जहरीला रसायन मिलाने का ये खेल पिछले कई सालों से चल रहा है, पर सवाल है कि क्या प्रशासन और दिल्ली सरकार अब भी नींद से जागेगी या नहीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *