AI इंडिया इंपैक्ट समिट का हुआ समापन, अश्वनी वैष्णव ने कहा कामयाब रहा वैश्विक आयोजन

AI India Impact: The AI India Impact Summit concluded, Ashwini Vaishnaw said the global event was successful

AI India Impact: AI इंडिया इंपैक्ट समिट 2026 का आज भव्य समापन हो गया। इस वैश्विक आयोजन को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने “कामयाब” और “ग्रैंड सक्सेस” करार दिया है। ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में भारत ने बडी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली के भारत मंडपम में AI इंडिया इंपैक्ट सबमिट का आज समापन हो गया है। पांच दिनों तक चले इस मेगा इवेंट में 20 से ज्यादा देशों के हेड्स ऑफ गवर्नमेंट और 118 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए है। समिट के दौरान भारत ने AI इंफ्रास्ट्रक्चर में 250 बिलियन डॉलर से ज्यादा के निवेश कमिटमेंट हासिल किए। साथ ही, 20 बिलियन डॉलर के डीप टेक वेंचर कैपिटल कमिटमेंट भी आए है।

जानकारी के मुताबिक 5 लाख से ज्यादा विजिटर्स ने AI एक्सपो देखा है।86 देशों और 2 ग्लोबल बॉडीज ने AI इंपैक्ट दिल्ली डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए है। इसमे बड़े देश शामिल है अब भारत AI मिशन 2.0 लॉन्च करने की तैयारी में है। समापन के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कई पवेलियन का दौरा किया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णवी ने कहा कि “यह AI इंपैक्ट समिट कई मोर्चों पर ग्रैंड सक्सेस रहा है। दुनिया को भारत की नई AI एज में भूमिका पर भरोसा है। यह एक लैंडमार्क मोमेंट है, जहां भारत ने ग्लोबल AI लीडरशिप में अपनी मजबूत स्थिति साबित की है।  AI India Impact

Read Also: भारत-ब्राजील के बीच हुए महत्वपूर्ण समझौते-PM मोदी ने ब्राजील के साथ रिश्तों को बताया महत्वपूर्ण

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा यह AI समिट समिट ग्लोबल साउथ में पहला ऐसा बड़ा AI इवेंट था, जिसने रिस्पॉन्सिबल और इनक्लूसिव AI की दिशा में मजबूत संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत ‘AI फॉर ऑल’ को बढ़ावा मिला है। अब भारत AI को स्कूल स्तर तक ले जाने और युवाओं को तैयार करने की ओर बढ़ रहा है। बहरहाल यह AI समिट न सिर्फ निवेश और डिक्लेरेशन का मंच बना, बल्कि इस समिट ने भारत को AI की वैश्विक सुपरपावर बनने की राह पर भी आगे बढ़ाया है।अब जल्द ही AI दिल्ली डिक्लेरेशन की पूरी डिटेल्स जारी की जाएगी। AI India Impact

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *