Assam: असम विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार को हंगामे के साथ शुरुआत हुई।राज्यपाल के भाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों ने सदन के वेल में आकर नारे लगाने शुरू कर दिए। राज्यपाल के 40 मिनट के भाषण के दौरान विपक्षी विधायकों ने शोर-शराबा किया। उन्होंने भाषण की प्रतियां मंच की ओर फेंकने की कोशिश की, लेकिन सदन की सुरक्षा में तैनात मार्शलों ने उन्हें रोका। Assam
Read Also: UPA सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, भारत -अमेरिका व्यापार समझौते पर दिया बड़ा बयान
राज्यपाल ने जैसे ही विकास कार्यों के बारे में बोलना शुरू किया, तभी कांग्रेस, एआईयूडीएफ, सीपीआई (एम) और एकमात्र निर्दलीय विधायक विरोध दर्ज कराने के लिए सदन के वेल में आ गए।पहले तो विपक्षी विधायकों के एक समूह ने भाषण की प्रतियां दिखाईं, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें राज्यपाल के मंच की ओर फेंकने का प्रयास किया। मार्शलों ने प्रतियां जब्त कर लीं और विधायकों द्वारा प्रदर्शित बैनर भी छीन लिए।
Read Also: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट
भाषण की पूरी अवधि के दौरान सदन के भीतर मौजूद 30 से ज्यादा विपक्षी सदस्यों को घेरने के लिए मार्शलों सहित 20 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इस सरकार के कार्यकाल में चुनाव से पहले विधानसभा के अंतिम सत्र में मंगलवार को लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। Assam
