Atiq Ahmed : अतीक अहमद की थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी है। आज सुबह अतीक अहमद की तबीयत बिगड़ गई। दो डॉक्टरों ने अतीक अहमद का जांच किया। अतीक अहमद का बीपी काफी बढ़ा हुआ है। अतीक अहमद को बीपी की दवाई दी गयी। डॉक्टर को बताया गया कि गर्मी लगने के कारण बैरक में अतीक दो घंटे ही सो पाया है।
कल देर शाम ही खौफ के जहद में सही यूपी का बाहुबली माफिया डॉन अतीक अहमद साबरमती से करीब साढ़े बारह सौ किमी लंबा सफर तय कर प्रयागराज के नैनी जेल सुरक्षित पहुंच गया था। करीब 28 घंटे सफर में अतीक का काफिला कई बार रुका।
जिस समय अतीक का काफिला साबरमति से प्रयागराज के लिए निकला था, उसी वक्त बरेली जेल से अतीक के भाई अशरफ को लेकर यूपी पुलिस प्रयागराज ला रही है थी। माफिया करीब छह बजे प्रयागराज पहुंचा जबकि अशरफ कल शाम के करीब साढ़े सात बजे नैनी जेल पहुंचा।
अलग अलग रास्ते से प्रयागराज लाए गए लेकिन दोनों ने कहा कि मै मर्डर के वक्त जेल में था और शाइस्ता को क्यों घसीटा जा रहा है, तो वहीं अशरफ ने कहा कि जेल से कैसे साजिश रचता और महिलाओं, बच्चों पर केस क्यों?
Read Also – डरा रहे कोरोना के नए मामले,एक दिन में सामने आए इतने ज्यादा केस
सीजेएम कोर्ट में पेशी
कानून के सामने भावुक बातों की कोई अहमियत नहीं। कानून तो सबूत मांगता है। उमेश पाल मर्डर केस में कानून के हाथ में अब तक जो भी सबूत हाथ लगे उसके अनुसार अतीक के परिवार का बच पाना मुश्किल है। आज अतीक अहमद और उसके भाई की सीजेएम कोर्ट में आज पेशी होगी।
Atiq Ahmed :
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

