Babar Azam Resigned: बाबर आजम ने पाकिस्तान टीम की कप्तानी से दिया इस्तीफा ,वजह चौंका देगी

Babar Azam Resigned:

Babar Azam Resigned: पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम ने टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।बाबर ने एक साल के अंदर दूसरी बार कप्तानी से इस्तीफा दिया है। इससे पहले उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। लेकिन फिर साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान बनाया गया था। बाबर ने बुधवार देर रात को एक्स पर पोस्ट कर कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।

Read also-बिहार मे सियासी हलचल तेज, चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लॉन्च की जन सुराज पार्टी

बाबर ने कहा कि वे अब अपना पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर लगाना चाहते हैं।उन्होंने कहा, “मैं आपके साथ कुछ खबर शेयर कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इस बारे में बताया था और इसे तभी से प्रभावी माना जाएगा।”बाबर ने कहा, “इस टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है। लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़कर अपनी मुख्य भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।”

बाबर की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन किया था। उनकी टीम अमेरिका और भारत से हार गई और इस तरह से सुपर आठ में जगह नहीं बना पाई थी।बाबर ने कहा, “कप्तानी का अनुभव शानदार रहा, लेकिन इससे एक अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई थी।

Read also-विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की वाशिंगटन में अमेरिकी सचिव एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात

मैं अब बल्लेबाज के रूप में अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं। मैं अपनी बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताना चाहता हूं जिससे मुझे खुशी मिलती है।”बाबर ने 2020 में टेस्ट और वनडे टीमों की कमान संभाली थी। इससे पहले उन्हें 2019 में टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।माना जा रहा है कि मोहम्मद रिजवान को कप्तान बनाया जा सकता है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *