Baghpat: मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से एडीएम सहित 10 लोग हुए बीमार

Baghpat: 

Baghpat:  नवरात्रि का दूसरे  दिन है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बागपत से एक डराने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ व्रत के लिए इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे ने दर्जनों लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। हालत यह है कि जिले के एडीएम न्यायिक शिव नारायण भी इसका शिकार हो गए हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। चैत्र नवरात्रि के दिन कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और कचौड़ी खाने के बाद लोगों को उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी। Baghpat: 

Read Also- Haryana: राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने BJP पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप

एडीएम (न्यायिक) शिव नारायण और उनके फालोअर सतीश कश्यप की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी ही नहीं, बल्कि आम जनता भी इस मिलावटी खेल का शिकार हुई है। बागपत के मलकपुर गांव में एक ही परिवार के 6 सदस्य बीमार पड़ गए हैं, वहीं जिला अस्पताल के एक सिक्योरिटी गार्ड की भी हालत बिगड़ी है। Baghpat: 

Read Also-  Delhi: रुपया में भारी गिरावट; 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर…

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम में हड़कंप मच गया है। उपायुक्त खाद्य सुरक्षा डीपी सिंह के नेतृत्व में टीमों ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। संदिग्ध आटा बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खुला हुआ या संदिग्ध कुट्टू का आटा न खरीदें। अगर आपको भी खाने के बाद चक्कर या उल्टी महसूस हो, तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *