Bihar Crime News: जयमाला के दौरान सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, आरोपी की तलाश में…

Bihar Crime News:

Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले में एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ये घटना मंगलवार रात जिले के चौसा थानाक्षेत्र में हुई, जब 18 वर्षीय आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ विवाह मंच पर खड़ी थी। चौसा के अतिरिक्त थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “प्रथम दृष्टया ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरती को उस समय पेट में गोली मारी गई जब वह दूल्हे के बगल में मंच पर खड़ी थी।” Bihar Crime News:

Read Also: Brazil Flood: ब्राजील में भीषण बाढ़ का कहर, 25 की दर्दनाक मौत, कई लापता

उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल दुल्हन को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया और वहां के चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने का सुझाव दिया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने हमलावर की पहचान अपने पड़ोसी दीनबंधु के रूप में की है।Bihar Crime News:

Read Also: CM Yogi Japan Visit: CM योगी आदित्यनाथ ने जापान की कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का दिया न्योता

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी एकतरफा प्रेम करता था और उसने इस विवाह का विरोध किया था।स्थानीय लोगों के अनुसार, दूल्हा, उसके परिजन और मित्र उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से आए थे। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।Bihar Crime News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *