BJP: आज गोहाना में सोनीपत लोकसभा BJP के नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में CM ने शिरकत की। CM नायब सैनी ने हरियाणा दिवस और विश्व कर्मा दिवस के साथ प्रदेश वासियों को दिवाली की दी बधाई। CM के साथ BJP के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा, मंत्री डा. अरविंद शर्मा, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर के निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान व BJP के अन्य नेता मंच पर मौजूद रहे।
Read Also: सावधान ! भारत समेत दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहा है Black Basta हैकिंग ग्रुप, बरतें सावधानी
भूपेंद्र सिंह हुडा के उस बयान पर भी कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था आगे सत्य की जीत होगी। CM सैनी ने कहा कि हमारी जीत क्या सत्य की जीत नहीं है? क्या कांग्रेस ने राष्ट्रपति , उप राष्ट्रपति, PM,बाबा भीम राव अम्बेडकर का कभी सम्मान नहीं किया? झूठ बोलने वालों को झूठ ही दिखाई देता है। हमारी सरकार को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। हमने जो चुनाव के समय घोषणा की थी उन्हें पूरा करने और प्रदेश के विकास के लिए हम काम करेंगे।
नायब सैनी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने प्रदेश में बेरोजगारी को लेकर जनता को बहकाने का काम किया है। चुनाव आचार संहिता से पहले हमने 25 हजार युवाओं को नौकरी देने की घोषणा की और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग में अर्जी लगा कर उसे रोकने का काम किया। एक तरफ तो वे बेरोजगार युवाओं के साथ होने की बात करते हैं दूसरी तरफ नौकरियों के रिजल्ट रोकने का काम करते हैं। भूपेंद्र सिंह हुडा ने जयराम को फोन कर चुनाव आयोग में भेजा उन्होंने अर्जी लगाई यह चुनाव आचार संहिता में रिजल्ट निकालने का काम कर रहे है हमने घोषणा की थी 8 अक्टूबर के बाद यह नौकरियां के रिजल्ट निकालने का काम करेंगे।
Read Also: BJP: शक्ति योजना की समीक्षा को लेकर उठाए सवालों पर रविशंकर ने किया खड़गे का घेराव
हमने शपथ लेने से पहले उन नौकरियों का रिजल्ट निकालने का काम किया। इसके साथ ही दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी वार किया। सुरजेवाला को लेकर भी CM ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं सिर्फ एक ही काम है कुछ होता है वह चंडीगढ़ में प्रेस में बुलाता है। हमारी प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनी है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान पर भी कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था आगे सत्य की जीत होगी। नायब सैनी बोले हमारी जीत क्या सत्य की जीत नहीं है? क्या कांग्रेस ने राष्ट्रपति , उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री,बाबा भीम राव अम्बेडकर का कभी सम्मान नहीं किया? झूठ बोलने वालों को झूठ ही दिखाई देता है। हमारी सरकार को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है, हमने जो चुनाव के समय घोषणा की थी उन्हें पूरा करने और प्रदेश विकास के लिए हम काम करेंगे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

