Bollywood: अभिनेता विजय वर्मा ने मंगलवार को कहा कि वो जब मुंबई आए थे तो महज एक जोड़ी जूते, एक सूटकेस और किताबों से भरा एक थैला लेकर आए थे। उनकी आगामी वेब सीरीज “मटका किंग” का किरदार भी कुछ इसी से मिलता-जुलता है।Bollywood
Read Also: Delhi: दिल्ली के 45 लाख लोगों को मिलेगा ‘मालिकाना हक’ और ‘सम्मान’- 1511 कॉलोनियां होंगी रेगुलराइज
“मटका किंग” को “सैराट” और “झुंड” के निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले ने निर्देशित किया है। ये प्राइम वीडियो पर एक नई सीरीज है। 1960 के दशक के मुंबई में सेट ये सीरीज वर्मा के किरदार बृज भट्टी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक कपास व्यापारी है।वर्मा ने कहा कि उनके किरदार की कहानी कुछ वैसी ही है जैसी उन्होंने अभिनय के अवसर तलाशने के लिए मुंबई आने पर अनुभव की थी। Bollywood
Read Also:Delhi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात
“वह (बृज) विभाजन के बाद सात साल की उम्र में अपने भाई के साथ मुंबई आया था। धीरे-धीरे उसने हर तरह का काम किया, शादी की, घर और नौकरी हासिल की, लेकिन एक मध्यमवर्गीय होने के नाते उसे सपने देखने की इजाजत नहीं थी और वो इस बात पर सवाल उठाता है।”
“मटका किंग” में कृतिका कामरा, गुलशन ग्रोवर, साई तम्हांकर, सिद्धार्थ जाधव, गिरीश कुलकर्णी और जेमी लीवर सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। ये सीरीज 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।इस सीरीज का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर, मंजुले, गार्गी कुलकर्णी, अश्विनी सिदवानी और आशीष आर्यन ने रॉय कपूर फिल्म्स, आटपट और एसएमआर प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।
