Bollywood: संयुक्त अरब अमीरात में फंसे रहने के बाद अभिनेत्री ईशा गुप्ता भारत लौटी, बयां किया खौफनाक मंजर

Bollywood: अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि वह संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसी हुई थी और अब सकुशल स्वदेश लौट आई है।उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बयान में कहा, ‘‘घर वापस आ गई हूं। आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम सभी जिस स्थिति का सामना कर रहे थे, वह बहुत कठिन थी। वास्तव में, ईश्वर के आशीर्वाद से मैं सुरक्षित हूं।’’अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ 28 फरवरी को शुरू किये गए समन्वित हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। Bollywood: 

Read Also:Assam Politics: कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में इजराइल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ वैश्विक व्यापार केंद्र दुबई पर ड्रोन और मिसाइल से जवाबी हमले किये।गुप्ता को ‘‘जन्नत 2’’, ‘‘रुस्तम’’ और ‘‘टोटल धमाल’’ जैसी फिल्म में अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेत्री ने अबू धाबी हवाई अड्डे पर तनावपूर्ण माहौल का भी वर्णन किया।उन्होंने कहा, ‘‘यह सब 28 तारीख (शनिवार) को शुरू हुआ जब मैं हवाई अड्डे पर थी। दोपहर एक बजे तक हवाई अड्डा बंद हो चुका था, चारों ओर अफरा-तफरी मची हुई थी क्योंकि हममें से किसी को भी पता नहीं था कि क्या हुआ है।

फिर मिसाइल हमले की खबर आने लगी और किसी को नहीं पता था कि अगले ही पल हमारे साथ क्या हो सकता है। लोग एक-दूसरे को हिम्मत दे रहे थे, सभी अपने-अपने परिवार को फोन कर रहे थे।’’अभिनेत्री ने अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कर्मियों के ‘‘संयम’’ की सराहना की और कहा कि सुरक्षाकर्मियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुरंत कदम उठाये। Bollywood: 

Read Also: Israel Iran War: इंडिगो ने भारतीयों को वापस लाने के लिए चार उड़ानें जेद्दा भेजी

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने तब तक ‘चेक-इन’ नहीं किया था, इसलिए मैं वापस अबू धाबी स्थित अपने होटल के लिए रवाना हो गई।’’गुप्ता ने बताया कि यात्रियों को उपलब्ध होटलों में ठहराया गया और उन्होंने ऐसे तनावपूर्ण हालात में होटल कर्मचारियों के समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने सहायता प्रदान करने के लिए एयरलाइन कर्मियों की भी सराहना की।अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह सब किसी देश की दृढ़ता और उसकी ताकत को दर्शाता है। Bollywood: 

उन्होंने जरूरत पड़ने पर जरूरी उपाय किये, किसी को दोष नहीं दिया, बस ठोस निर्णय लिए। दुनिया भर के लोगों को घर वापस भेजने में मदद करने वालों और ऐसा कर रहे सभी लोगों को धन्यवाद। आपका देश सचमुच खास है।’’अभिनेत्री सोनल चौहान ने भी अपने प्रशंसकों को सूचित किया है कि दुबई में फंसे रहने के बाद वह घर लौट रही है। अभिनेत्री ने ‘इंस्टाग्राम स्टोरीज’ के माध्यम से कुछ वीडियो साझा किए, जिनमें वह कार में बैठकर हवाई अड्डा जाती दिख रही है और पृष्ठभूमि में स्काइलर ग्रे का ‘कमिंग होम’ गाना बज रहा है। Bollywood: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *