दिल्ली में CM भजनलाल ने की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजस्थान में विकास और जन कल्याणकारी परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट की।

Read Also: छत्तीसगढ़ में 75,000 करोड़ का निवेश, अदाणी ग्रुप करेगा ऊर्जा, सीमेंट और CSR में बड़ा विस्तार

दिल्ली दौरे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं भावी परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की तथा उनका ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान में विकास कार्यों, ऊर्जा क्षेत्र में नवीन संभावनाओं, आवासीय परियोजनाओं एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में विकास परियोजनाओं, राज्य के सम्बन्ध में वित्तीय सुधारों एवं केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा की।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी की भेंट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ राजस्थान में पर्यटन विकास, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण, कला एवं संस्कृति के प्रोत्साहन तथा पर्यटन अवसंरचना के विकास पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *