CM योगी ने किसानों के खातों में हस्तांतरित की 460 करोड़ रुपये की राशि

CM Yogi

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ ने एक ही झटके में 460 करोड़ रुपये की राशि अन्नदाता किसानों के खातों में सीधे भेज दी है। यूपी सरकार के मुताबिक समृद्ध एवं सुरक्षित किसान ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई पहचान हैं। CM Yogi

Read Also: उत्तराखंड: रमजान में देहरादून के बाजार मिठाइयों और त्योहारी पकवानों से गुलजार

अन्नदाता किसानों के खातों में 460 करोड़ रुपये की राशि भेजकर CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,”कल ही उत्तर प्रदेश सरकार का वर्ष 2026–27 का बजट पारित हुआ है। इस बजट का सार यह है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, अन्नदाता किसानों और गरीबों के कल्याण हेतु अनेक योजनाओं की घोषणा इस व्यापक बजट के माध्यम से की गई है।” CM Yogi

जब बजट लागू होता है, तो लाभार्थियों को उसका लाभ सीधे उनके खाते में कैसे प्राप्त होता है, इसका उदाहरण आज का यह समारोह प्रस्तुत कर रहा है। एक ही झटके में 460 करोड़ रुपये की राशि अन्नदाता किसानों के खातों में सीधे पहुंच रही है। इसमें किसी बिचौलिये या मध्यस्थ की कोई आवश्यकता नहीं है। CM Yogi

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सभी अन्नदाता किसानों के लिए एक मजबूत संबल है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में उपस्थित 2 लाख 51 हजार किसान परिवारों को मैं हृदय से बधाई देता हूं।

Read Also: उत्तर-पश्चिम दिल्ली में बेरहम मौसी ने की करीब दो साल के बच्चे की हत्या

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आज 3,500 परिवारों को 175 करोड़ 67 लाख की धनराशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। इस अवसर पर मैं प्रभावित सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त करता हूं कि सरकार सदैव उनके साथ है और हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

आज प्रदेश भर के 2 लाख 51 हजार किसान परिवारों को, जिनकी फसल अतिवृष्टि या सूखे के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी, उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की गई है। CM Yogi

प्रदेश में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत ‘First Responder’ आपदा मित्र के रूप में कार्य करता है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ‘आपदा मित्र’ के रूप में एक महत्वपूर्ण अभियान प्रारंभ किया है और यह बताते हुए प्रसन्नता है कि उत्तर प्रदेश ने इस पहल को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। CM Yogi

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *