Congress: अगरतला में युवा कांग्रेस ने खोला केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा, AI Summit पर दिया बड़ा बयान

Congress:

Congress: त्रिपुरा प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्यों ने बुधवार को अगरतला में प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के दौरान हुए प्रदर्शन के सिलसिले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी की निंदा की। Congress: 

Read Also: गुरुग्राम: प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने भेजा कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, आरोपी गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों ने चिब और हिरासत में लिए गए अन्य युवा कांग्रेस सदस्यों की तत्काल रिहाई की मांग की और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को “झूठा” बताते हुए वापस लेने की अपील की।दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर की जा रही जांच के तहत चिब को गिरफ्तार किया गया था।त्रिपुरा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नील कमल साहा ने गिरफ्तारी को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया।Congress: 

Read Also: गुरुग्राम: प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने भेजा कंपनी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के एक समूह द्वारा कमीज उतारकर किए गए विरोध प्रदर्शन के संबंध में संगठन के अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किया है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में विरोध प्रदर्शन के मामले में मंगलवार को पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण करार दिया और कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है।

यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।”उन्होंने लिखा, “मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘कम्प्रोमाइज्ड पीएम’ (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है।”

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *