Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार रात एक सुनसान खेत में चार साल की बच्ची घायल अवस्था में मिली। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। बच्ची शाम से लापता थी।Crime News:
Read Also: Poultry Industry: पश्चिम एशिया संघर्ष से अंडों का आयात हुआ ठप, पोल्ट्री इंडस्ट्री से सरकार से लगाई…
डीसीपी (सिटी) धवल जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 24 वर्षीय गौरव प्रजापति बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया था। पुलिस ने गौरव प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है।अधिकारी ने कहा कि परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।Crime News:
