Delhi: पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर को त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने घटना के एक कथित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) निहारिका भट्ट ने पीटीआई वीडियो को बताया, “आरोपी कंटेंट क्रिएटर की पहचान आमिर शौकीन के रूप में हुई है। वो सदर बाजार इलाके का कुख्यात शख्स है और पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में शामिल रहा है।
Read Also: Manipur: इंफाल में मैतेई पुरुषों को उतारा मौत के घाट, घाटी में फूटा लोगों का गुस्सा, स्कूल और कॉलेज बंद
दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस’ (आईएफएसओ) यूनिट इस कथित नस्लीय दुर्व्यवहार वाले वीडियो की जांच कर रही है।अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की ‘नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए विशेष पुलिस इकाई’ ने पहले ही आईएफएसओ यूनिट को पत्र लिखकर इस वीडियो की जांच करने के लिए कहा था। पुलिसकर्मी पहले शौकीन के घर गए थे, लेकिन एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार वो वहां मौजूद नहीं था। Delhi:
Read Also: सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई पर मनोज झा ने सरकार को घेरा, बोले- जंतर-मंतर क्यों छीना ?
ये घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की व्यापक निंदा के बीच सामने आया है।केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है और कार्रवाई की मांग की है।रिजिजू ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दिल्ली तथा त्रिपुरा की पुलिस उसे “कड़ा सबक” सिखाएगी। Delhi:
मंत्री ने कहा, “इस दुष्ट व्यक्ति को सजा जरूर मिलेगी। आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस मिलकर उसे कड़ा सबक सिखाएंगी।”त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली’ (टीएसएफडी) ने 21 अक्टूबर को एसपीयूएनईआर के संयुक्त पुलिस आयुक्त को एक शिकायत सौंपी। इसमें वीडियो की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।
शिकायत में आमिर शौकीन के इंस्टाग्राम अकाउंट का जिक्र किया गया है, जो कथित तौर पर इस घटना से जुड़ा है। इसमें इस अकाउंट को चलाने वाले व्यक्ति की पहचान और भूमिका की पुष्टि करने की मांग की गई है, साथ ही उन अन्य लोगों की भी पहचान करने को कहा गया है जो इस घटना में शामिल रहे हो सकते हैं या जिन्होंने इसे रिकॉर्ड किया हो।
