Delhi: पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार की ईंधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर लगातार नज़र बनी हुई है।आज दिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में अंतर मंत्रालय समूह में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा अपडेट जानकारी साझा की है।पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतर मंत्रालय समूह की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपडेट जानकारी दी गई है। Delhi:
Read Also- Parliament: महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिरा
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से बताया गया कि पश्चिम एशिया संकट के चलते सप्लाई पर असर हुआ है लेकिन हमारी घरेलू LPG, पेट्रोल और डीजल की गतिविधियां सामान्य हैं। किसी डिस्ट्रीब्यूटर पर कोई ड्राई आउट रिपोर्टेड नहीं है। कल हमने लगभग 50 लाख से अधिक घरों में LPG का सिलेंडर पहुंचाया है।Delhi:
वही शिपिंग मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि जहाजरानी मंत्रालय ,विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल करते हुए भारतीय मिशनों और समुद्री हितधारकों के समन्वय से, सीफेयरर्स के कल्याण और सुचारु समुद्री संचालन को सुनिश्चित करता रहा है। क्षेत्र में सभी भारतीय समुद्री कर्मचारी सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय-ध्वज वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना रिपोर्ट नहीं हुई है।Delhi:
Read Also- Delhi: केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक 2023 का नोटिफिकेशन किया जारी
अब तक 2,400 से अधिक भारतीय समुद्री कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से वापस लाया गया है, जिनमें से 30 को पिछले 24 घंटों में खाड़ी क्षेत्र से लाया गया है। देशभर में बंदरगाहों का संचालन सामान्य बना हुआ है और कहीं भी भीड़भाड़ की स्थिति नहीं है।वही विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम खाड़ी और पश्चिम एशिया में घटनाक्रमों पर लगातार नज़र रख रहे हैं। हमारा ध्यान इस क्षेत्र में भारतीय समुदाय की सुरक्षा, संरक्षा और कल्याण पर केंद्रित है। विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि 28 फरवरी से अब तक, इस क्षेत्र से लगभग 10,38,000 यात्री भारत आए । Delhi:
