Delhi: ​वेस्ट एशिया संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत- घरेलू LPG उत्पादन में हुई बढोत्तरी

Delhi:

Delhi: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत सरकार ने आज एक महत्वपूर्ण इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में देश की स्थिति और सुरक्षा उपायों की जानकारी साझा की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में ईंधन और ऊर्जा का पर्याप्त भंडार है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने की जानकारी दी है कि स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी है कि संकट के बावजूद सभी रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं। प्री-क्राइसिस लेवल यानी संकट से पहले की तुलना में घरेलू LPG का उत्पादन बढ़ा दिया गया है। सरकार ने राज्यों को कमर्शियल LPG का आवंटन बढ़ाकर 50% कर दिया है, जिसमें प्रवासी मजदूरों, ढाबों और छोटे उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। Delhi:

Read Also: दिल्ली बजट 2026! ग्रीन फुटफॉरवर्ड, 1.03 लाख करोड़ का पैकेज

जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार पूरी तरह मुस्तैद है।​अब तक 33 राज्यों में डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमिटी बनाई गई हैं। ​32 राज्यों में कंट्रोल रूम स्थापित हो चुके हैं।​पिछले 24 घंटों में 3,400 से ज्यादा छापेमारी की गई और 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए।​नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 642 FIR दर्ज की गई हैं।इतना ही नहीं, सरकार अब ‘गैस पाइपलाइन’ यानी PNG पर जोर दे रही है। कल ही देश के टॉप 110 क्षेत्रों में 7,500 नए PNG कनेक्शन जारी किए गए हैं। सरकार ने होटल और रेस्टोरेंट से अपील की है कि वे LPG के बजाय PNG का रुख करें। Delhi:

Read Also:Crime News: कर्नाटक में आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी ने की आत्मह्त्या, परिवार में मचा कोहराम

समुद्री मोर्चे से भी राहत भरी खबर है। शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ नाम के दो भारतीय LPG जहाज ‘स्ट्रेट ऑफ होरमुज़’ को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं और जल्द ही भारत पहुँचने वाले हैं। खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अन्य 20 भारतीय जहाजों और 540 नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पुष्टि की है कि अब तक 4,02,000 भारतीय सुरक्षित रूप से वतन लौट चुके हैं। यूएई, सऊदी अरब और ओमान से उड़ानें सुचारू रूप से चल रही हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और खाड़ी देशों के राजदूतों से बात कर ऊर्जा सुरक्षा और भारतीयों की भलाई पर चर्चा की है।सरकार ने जनता से अपील की है कि वे पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर यकीन न करें और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ही बुकिंग करें। Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *