दिल्ली में 101 साल बाद दिसंबर माह में हुई एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश

दिल्ली में हुई बारिश ने बीते 100 सालों का रिकार्ड तोड़ डाला है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 41.2 मिमी बारिश हुई, जो 101 साल में दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।

Read Also: Cable Bridge: भारतीय रेल ने रचा नया इतिहास, पहले केबल ब्रिज का सफल टेस्ट, रेल मंत्री ने दी जानकारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिसंबर 1923 को एक ही दिन में सबसे अधिक बारिश हुई थी, जो 75.7 मिमी थी। इस बीच शनिवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे और मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक था। इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 दर्ज किया गया। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *