Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। एक तरफ दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए बारिश का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक आज दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। Delhi Weather:
Read Also: AI Impact Summit 2026: PM मोदी करेंगे एआई शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, 20 देशों के शीर्ष नेता….
सफदरजंग में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, लोधी रोड पर 28.3 डिग्री और रिज इलाके में करीब 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। अयानगर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री जबकि पालम में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल राजधानी में किसी भी इलाके में बीते 24 घंटे के दौरान बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है।Delhi Weather:
Read Also:Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार नौ बजट पेश करना महिलाओं को प्रेरित करने वाला- PM मोदी
इस बीच मौसम विभाग ने 18 फरवरी के लिए दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में हल्की गिरावट और प्रदूषण स्तर में मामूली राहत मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। कुल मिलाकर फिलहाल दिल्ली में गर्म होते मौसम के बीच बारिश की दस्तक के संकेत हैं, जिससे आने वाले दिनों में मौसम और हवा की गुणवत्ता में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।Delhi Weather:
