Dhurandhar-2 : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों के दिलों की धड़कन बन चुकी है। फिल्म देखकर निकलने वाले लगभग हर दर्शक इसका दीवाना बना नजर आ रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं जहां तमाम सिलेब्रिटीज ने फिल्म, एक्टर्स और डायरेक्टर्स को लेकर कुछ न कुछ कहा है, वहीं रणवीर सिंह की वाइफ दीपिका पादुकोण ने अब तक इस फिल्म को लेकर कुछ भी नहीं कहा। लोग पत्नी के रूप में रणवीर के लिए दीपिका के सपोर्ट की उम्मीद कर रहे थे और इसे लेकर उनकी आलोचना भी शुरू हुई। अब दीपिका ने इसी आलोचना पर कम शब्दों में करारा जवाब दे दिया है।Dhurandhar-2 Dhurandhar-2 Dhurandhar-2 Dhurandhar-2 Dhurandhar-2
Read also- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीटी की धीमी ओवर गति के लिए गिल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘‘धुरंधर’’( Dhurandhar-2 )और इसके सीक्वल में पति रणवीर सिंह के अभिनय पर अपनी चुप्पी को लेकर हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया है।पादुकोण ने एक इंस्टाग्राम रील पर आई टिप्पणी का जवाब देते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी। टिप्पणी में कहा गया था कि क्या फिल्म की सफलता की चर्चाओं में उनका शामिल न होना ‘‘धुरंधर’’ के निर्देशक आदित्य धर की अनदेखी है या केवल ‘‘इंटरनेट के पसंदीदा ड्रामे’’ से दूर रहने की कोशिश है।पादुकोण ने रील पर टिप्पणी की, ‘‘मेरे दोस्त…मैंने इसे आप सभी से बहुत पहले देखा था।
Read also- KARNATAKA BYPOLLS: सुबह 9 बजे तक बागलकोट में 11.87 %, दावणगेरे दक्षिण में 9.01% मतदान हुआ
अब, मजाक किसका बना?फिल्म के दृश्यों को दर्शाने वाली उस रील में, पिछले महीने ‘‘धुरंधर 2’’ की स्क्रीनिंग में पादुकोण के मौजूद नहीं रहने पर सवाल उठाए गये थे और ये भी दावा किया गया था कि वे इसके अगले दिन अपने ससुराल के लोगों के साथ मुंबई में एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।आदित्य धर की फिल्म ‘‘धुरंधर’’ और उसके सीक्वल ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ (धुरंधर 2) में अभिनय के लिए रणवीर सिंह ने खूब वाहवाही बटोरी है।ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सर्वकालिक ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं, जिनमें से प्रत्येक ने 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।
