(राहुल सहजवानी): हरियाणा में एक बार फिर किसान सरकार के खिलाफ लामबंद होना शुरू हो गए हैं। गन्ने के रेट को बढ़ाने की मांग को लेकर किसान पिछले काफी लंबे समय से प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। 20 जनवरी को पूरे प्रदेश कि शुगर मिलों को किसानों ने अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने का फैसला लिया है।
यमुनानगर में आज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जगाधरी अनाज मंडी में मीटिंग की। मीटिंग में 20 जनवरी से शुगर मिल को अनिश्चितकालीन के लिए बंद करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी लगाई गई है जो गांव गांव में जाकर किसानों से गन्ना छिलाई को बंद करने की अपील करेंगे। तो वही 20 जनवरी को ज्यादा संख्या में किसानों को सरस्वती शुगर मिल के गेट पर पहुंचने के लिए भी बोला जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष संजू गूंदियाना ने कहा कि सरकार ने जो कमेटी बनाई थी उसमें किसानों के साथ मीटिंग रखी गई थी लेकिन कृषि मंत्री खुद उस मीटिंग में नहीं पहुंचे।
जिसके बाद किसानों ने उस मीटिंग का बहिष्कार किया और 20 जनवरी से प्रदेश के सभी शुगर मिलों को बंद करने का निर्णय लिया है। गन्ने के रेट को 450 रुपए प्रति क्वांटिल करने की मांग किसान कर रहे है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

