FIH प्रो लीग में बड़ा उलटफेर, भारतीय महिला टीम स्पेन से 3-4 से हारी

FIH Pro League Hockey:

FIH Pro League Hockey: भारतीय महिला टीम को मंगलवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में चल रही एफआईएच प्रो लीग हॉकी प्रतियोगिता के रोमांचक मैच में स्पेन के हाथों 3-4 से हार का सामना करना पड़ा।मैच के पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। हालांकि भारत ने दूसरे क्वार्टर में बलजीत कौर (19वें मिनट) के गोल की मदद से बढ़त बना ली थी लेकिन स्पेन ने दो मिनट बाद ही सोफिया रोगोस्की (21वें मिनट) के गोल की मदद से बराबरी कर ली। बलजीत का ये सीनियर स्तर पर पहला गोल था।स्पेन ने भारतीय टीम पर दबाव बनाए रखा और दूसरे क्वार्टर में ही एस्टेल पेटचामे (25वें मिनट) के गोल से बढ़त बना ली।

Read also-Rajasthan: पानी की टंकी में गिरने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शुरु की जांच

भारतीय टीम ने तीसरे क्वार्टर में दबदबाबनाया। साक्षी राणा ने 38वें मिनट में बराबरी का गोल दागा जबकि रुताजा दादासो पिसल (45वें मिनट) के गोल की बदौलत उसने बढ़त हासिल कर ली।स्पेन ने हालांकि चौथे और अंतिम क्वार्टर में शानदार वापसी की और एस्टेल (49वें मिनट) और लूसिया जिमेनेज (52वें मिनट) के गोल की मदद से अपनी जीत सुनिश्चित की। स्पेन ने ये दोनों गोल पेनल्टी कार्नर पर किए।भारतीय महिला हॉकी टीम अपने पिछले मैच में इंग्लैंड से हार गई थी।

Read also-दिल्ली में रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *