Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 4,000 रुपये बढ़कर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि मजबूत वैश्विक रुख को देखते हुए सोना 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी मंगलवार के बंद स्तर 2,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 4,000 रुपये या 1.5 प्रतिशत बढ़कर 2,68,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गई।Gold Silver Price Today
Read also- अकेले विकास से काम नहीं चलेगा, नीति बनाते समय रोजगार को केंद्र में रखना होगा- एच. डी. देवेगौड़ा
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने में भी व्यापारियों की लिवाली देखी गई, जिससे कीमतें 600 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गईं। पिछले सत्र में यह 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा और ज्यादा आक्रामक ब्याज दर कटौती की बढ़ती उम्मीदों से बुधवार को सोने और चांदी में तेजी आई। वैश्विक बाजार में, हाजिर चांदी 4.71 डॉलर या लगभग छह प्रतिशत बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना 1.06 प्रतिशत बढ़कर 5,078.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।Gold Silver Price Today Gold Silver Price Today Gold Silver Price Today
Read also- आंखें मिालकर बात मत करना, हाथ नहीं मिलाना…’ अल्लू अर्जुन से मिलने के हैं 42 रूल्स?
आपको बता दें कि बुधवार को डॉलर के कमज़ोर होने से हाजिर सोने में तेज़ी आई, क्योंकि निवेशक अमेरिका के ज़रूरी गैर-कृषि पेरोल आंकडे (जनवरी) का इंतज़ार कर रहे हैं, जो आज उत्तरार्द्ध में जारी होगा। आंकड़ों के नतीजों से विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में ज़्यादा उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।गांधी ने कहा कि भू-राजनीतिक मोर्चे पर, नए तनाव ने भी कीमती धातुओं की सुरक्षित निवेशक की मांग को बढ़ावा दिया है।Gold Silver Price Today
