Haryana सरकार का बड़ा कदम! अब सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी AI ट्रेनिंग

Haryana government employees will get AI training

Haryana: हरियाणा सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग देने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य प्रशासन को अधिक तेज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाना है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रशिक्षण संस्थानों, बोर्ड और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखकर सरकारी कर्मचारियों में AI स्किल बढ़ाने पर जोर दिया है।

अनुराग रस्तोगी ने कर्मचारियों को iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म के जरिए AI से जुड़े कोर्स करने के लिए प्रेरित करने को कहा है। यह प्लेटफॉर्म Mission Karmayogi के तहत बनाया गया राष्ट्रीय डिजिटल लर्निंग पोर्टल है, जहां मुफ्त और प्रमाणित कोर्स उपलब्ध हैं। सरकार के अनुसार, ये AI कोर्स इस तरह तैयार किए गए हैं कि कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार, अपने नियमित काम को प्रभावित किए बिना इन्हें पूरा कर सकें। AI तकनीक के इस्तेमाल से सरकारी फैसले अधिक सटीक और डेटा आधारित हो सकेंगे। इससे नीतियां बनाने की प्रक्रिया तेज होगी और लोगों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Read Also: पश्चिम विहार ईस्ट में ट्रक और बाइक की टक्कर, हादसे में 19 साल के युवक की मौत

सरकार का मानना है कि AI के जरिए शहरी प्रशासन, ग्रामीण विकास और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में डिजिटल बदलाव को गति मिलेगी।इन AI कोर्सों में बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें Generative AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और उत्पादकता बढ़ाने वाले टूल जैसे Microsoft Copilot शामिल हैं। ये कोर्स कई प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें Karmayogi Bharat, National e-Governance Division, Wadhwani Foundation, Microsoft, Invest India, जैसे संस्थान शामिल हैं।सरकारी कर्मचारियों को AI से लैस करने की यह पहल प्रशासन को अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे भविष्य में सरकारी सेवाएं तेज, सटीक और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *