Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वदेशी महोत्सव 2025 में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। पंचकूला में आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया संबोधन ।मुख्यमंत्री बोले पंचकूला में आयोजित स्वदेशी महोत्सव में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात। यह भव्य महोत्सव स्वदेशी जागरण मंच द्वारा किया गया आयोजित। Haryana News:
स्वदेशी अपनाएँ, देश को मजबूत बनाएँ!
पंचकूला में आयोजित ‘स्वदेशी महोत्सव 2025’ में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित इस भव्य महोत्सव में दूर-दराज से आए सभी शिल्पियों और उद्यमियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
‘आत्मनिर्भर भारत’ की झलक… pic.twitter.com/PoY6mny1z2
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 21, 2025
Read Also: Haryana News: हरियाणा में STF की बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर गिरफ्तार
दूर-दराज से आए हुए शिल्पियों और उद्यमियों का इस स्वदेशी महोत्सव में भव्य स्वागत। इस भव्य समारोह में आत्मनिर्भर भारत की हम देख रहे हैं झांकी। कार्यक्रम में पांच स्वदेशी वस्तुओं को जीवन में धारण करने का लिया संकल्प। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की महत्वपूर्ण कड़ी। Haryana News:
Read Also: Asia Cup: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए किया आमंत्रित
आज हरियाणा के हजारों स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर भारत के मजबूत स्तंभ बने। हरियाणा में अब तक 65 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को बनाया गया सशक्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया वोकल फॉर लोकल का आह्वान। अंबाला के वैज्ञानिक उपकरण, पानीपत के हैंडलूम या रेवाड़ी के पीतल की कला को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में किया जाएगा स्थापित।हरियाणा सरकार उद्यमशीलता को पंख देने के लिए हर समय प्रदेशवासियों के साथ है खड़ी। Haryana News:
हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति 2022 की भी हरियाणा सरकार ने किया लागू। वर्तमान में हरियाणा में 9500 मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कर रहे हैं काम।यह स्वदेशी महोत्सव 10 दिन तक चलेगा, सभी प्रदेशवासियों से अपील के वो इस मेले का भरपूर आनंद उठाएं ।
