Haryana News: नूंह की विकास रैली में CM सैनी का संबोधन, सुबह नल्हदेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक

Haryana News

Haryana News: महाशिवरात्रि के अवसर पर नूंह के नल्हेश्वर मंदिर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया जलाभिषेक। मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि के पावन मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि मैं महादेव से प्रार्थना करता हूं कि सभी मंगलमय हो, आगे बढ़ें और सब विकास की नई ऊंचाइयों को छूएं। प्रधानमंत्री मोदी का जो संकल्प है, उसको साकार करने में सभी एकजुटता से लगें. मैं सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देता हूं। Haryana News

Read Also: IndVsPak: क्रिकेट फैंस के लिए डबल डोज, भारत-पाक के बीच दो-दो मुकाबले

नूंह के तावड़ू की अनाज मंडी में ‘विकसित सोहना-तावड़ू विधानसभा रैली’ में CM सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत, मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक तेजपाव भी मौजूद रहें।
रैली में CM सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। CM ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने 10 साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया और अबकी सरकारों का काम कांग्रेस को दिखता नहीं। संबोधन में CM सैनी ने मेवात की धरती का भी जिक्र किया और मेवात के विकास के लिए कई बड़े एलान किए।

Read Also: Pashupatinath Temple: महाशिवरात्रि पर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालु

इसी के साथ CM सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी और हरियाणा को विकसित बनाने के विजन पर भी बात की। CM सैनी पार्टी की उपलब्धियां गिनवाते हुए बोले हमने 217 संकल्पों में से 60 संकल्पों को पूरा करने का काम किया है। हरियाणा के वार्षिक बजट पर कहा कि हम जनता का आम बजट ला रहें है, जिसपर CM सैनी ने पहले ही जनता के सुझावों को जानने की पहल कर ली है। Haryana News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *