चुनाव से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने दिया 525 करोड़ का तोफहा

CM Nayab Saini on Congress

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 अगस्त यानी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है.CM सैनी ने किसानों के खाते में पहली किस्त की राशि जारी कर दी है. पहली किस्त 525 करोड़ की जारी की है.और ये किस्त कुछ ही समय में किसानों के खाते में पहुंच जाएगी.वही उन्होंने बताया कि जो दूध विक्रेता घर-घर जाकर दूध देते हैं उन लोगों को दयालु योजना के अंदर लाया जाएगा

Read also- Assembly Elections: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान

5 लाख 20 हजार किसानों को पहली किस्त जारी- सीएम सैनी ने बताया कि 5 लाख 20 हजार किसानों के खाते में पहली किस्त जारी की गई है. प्रक्रिया शुरू हो चुकी है धीरे-धीरे सभी किसानों के खाते में पैसा पहुंच जाएगा, ताकि उनके खर्चे को कम किया जा सके. जितने भी किसानों ने सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है, उनको 2 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से पैसा दिया जा रहा है.

8 जिलों में खुलेंगे पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक- प्रदेश के 14 जिलों में पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक संचालित है. राज्य के शेष आठ जिले जिसमें पंचकूला, कैथल, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद और यमुनानगर शामिल हैं. इनमें भी पशु चिकित्सा पालीक्लिनिक खोले जाएंगे.ये पशु चिकित्सा पशुओं के लिए पैथोलॉजी, गायनोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजी, सर्जरी, एक्स रे और अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा मिलेगी.

Read also- ISRO SSSV D3: ISRO ने एक बार फिर रचा इतिहास, SSLV-D3 किया गया लॉन्च

दुग्ध वितरकों का बीमा करेगी सरकार- सीएम सैनी ने आगे कहा कि जो लोग घरों में दूध की सप्लाई करते हैं उन लोगों का सरकार बीमा कराएगी. इस बीमा के तहत उन दूधियों को कवर किया जाएगा. आपको बता दें कि दयालु योजना में उन दुधियों को जोड़ा जाएगा जिनकी वार्षिक आय  3.20 लाख हजार रुपये से कम है.अगर दयालु योजना के तहत  परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर उन्हें वित्तीय सहायता दी जाएगी, क्योंकि हमारे दूधिए हर मौसम में लोगों को सेवाएं दे रहे हैं.Haryana News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *