Haryana: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट अमन वशिष्ठ ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। दादरी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने धनबल और प्रभाव का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया है।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस नेता अमन वशिष्ठ ने क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने पार्टी के साथ गद्दारी की है, उन्होंने अपने जमीर और स्वाभिमान का सौदा किया है।
Read Also- India-Thailand Ties: PM मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन को पुन निर्वाचित होने पर दी बधाई
ऐसे विधायकों को जनता आने वाले समय में सबक सिखाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आलाकमान को भेजे गए संदेशों में भाजपा द्वारा प्रलोभन देने के प्रमाण मौजूद हैं, जिससे उनका “नैतिकता” का दावा बेनकाब हुआ है। वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि पार्टी जल्द ही गद्दारी करने वाले विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी और भाजपा की कथित ‘होर्स ट्रेडिंग’ के खिलाफ जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को धनबल से दबाने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी।
