Kullu Accident: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुद्वारा मणिकर्ण साहिब के पास रविवार को भूस्खलन के बाद एक विशाल पेड़ कई गाड़ियों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि गुरुद्वारे के सामने पहाड़ पर एक खोखला पेड़ तूफान और भूस्खलन के बाद उखड़ गया। ये सड़क पर खड़ी कुछ गाड़ियों पर गिर गया, जिससे छह लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
Read also-कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाथी ने बाघ को कुचलकर किया अधमरा, कड़ी टक्कर में चली गई जान
अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बताया कि छह मृतकों में से दो स्थानीय नागरिक हैं, एक बेंगलुरु का है और बाकी तीन की पहचान की जा रही है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू और विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सुखू ने जिला प्रशासन को पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता देने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को अच्छा इलाज करने का भी आदेश दिया है।
Read also-Health News: विटामिन-A की कमी से होने वाले इस डिसऑर्डर से कैसे करें बचाव, जानें क्या है इसके पीछे का कारण ?
सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक, कुल्लू सदर- बहुत ही दुखद हादसा मणिकर्ण गुरुद्वारा के समीप, जो एक खोखला पेड़ था। उसके गिरने से, उसकी चपेट में आने से, वहां पर नॉर्मली क्योंकि लोग पार्किंग भी था या कुछ एक रेहड़ियां भी थीं। उसमें छह लोगों के मौत की सूचना है और अभी कुल्लू रिजर्व हॉस्पिटल में घायलों को शिफ्ट किया जा रहा है। कुछ पहुंच गए हैं और घायल तो सारे के सारे खतरे से बाहर हैं लेकिन छह लोग, जिसमें दो स्थानीय और एक कोई बैंगलोर से है और तीन की शिनाख्त की जा रही है।”
