होली के उत्सव में बुधवार को हजारों लोग इकट्ठा हुए, इस मौके पर पूरे देश में फाग, राग, रंग, और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों में होली उत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग और गुलाल से रंगे लोगों ने शांति, एकता और सौहार्द का संदेश दिया।
होली के उत्सव पर भक्तिपूर्ण, हिप-हॉप और पश्चिमी संगीत की धुनों के मिलेजुले प्रभाव से रंगों के इस उत्सव का नजारा और भी खूबसूरत हो गया। कई विदेशी पर्यटक भी रंग के इस उत्सव में भारतीय संस्कृति और सभ्यता के अनोखे पलों को अपनी यादों और कैमरे में कैद कर रहे थे। अहमदाबाद में कर्णावती क्लब में होली पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी और लोग रंगों, संगीत और नृत्य से सराबोर वातावरण जीवंत हो उठा। आम से लेकर खास तक हर तरह के लोग होली के जश्न में डूबे नजर आए। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में तमाम दिग्गज नेताओं ने भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग जमकर होली खेली।
Read Also: श्रीलंका ने डूबे हुए ईरानी युद्धपोत से 32 नाविकों को बचाया
चंडीगढ़ के सुखना झील पर होली की रंगीन सुबह लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, लोगों ने रंग और गुलाल उड़ाया और अपने प्रियजनों के साथ खुशियां साझा कीं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में लोगों ने पवित्र देवा शरीफ दरगाह तक जुलूस निकालकर होली मनाई और शांति और सद्भाव का संदेश दिया। इस उत्सव में शामिल लोगों ने कहा कि ये पारंपरिक उत्सव देश और विदेश में एकता का प्रतीक है।
वाराणसी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर में गुलाल और फूलों से होली मनाने के लिए इकट्ठा हुए। लोग होली के गीत गाते हुए इस प्राचीन शहर के घाटों पर भी उमड़ पड़े। प्रयागराज में लोगों ने लोकनाथ चौराहे पर अनोखी ‘कपड़ा फाड़’ होली मनाई, जहां उन्होंने जोश भरे गानों पर जमकर नृत्य किया। वहीं दूसरी ओर गुवाहाटी में सड़कों पर रंग बेचने वालों की कतारें लगी थीं, जबकि उत्सव मनाने वाले लोग आराम से अपनी पसंद के रंग चुन रहे थे। उत्सव के माहौल ने विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित किया। रंगों का ये सालाना त्योहार वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

