ICC World Cup 2023:टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है, सारे मैच जीतते आ रही है, बड़ी-बड़ी टीमों को हराती आ रही है। न्यूजीलैंड के साथ बड़ा मैच होगा। दोनों ही टीमें प्वाइंट्स टेबल में एक और दो पर हैं। टीम इंडिया मैच जीते और जीत का पांच का पंच लगाए।दोनों ही टीमों ने चार-चार मैच जीते हैं। जो भी टीम जीतेगी वो टॉप पर आ जाएगी। इंडिया ही जीतेगी। हजारों फैंस इंडिया को सपोर्ट करने के लिए यहां आए हैं और मुझे यकीन है टीम इंडिया जीतेगी।बस आज भारत छक्के छुड़ा दे सबके, दिल खुश हो जाएगा।हर एक स्टेडियम पर जाकर हम आनंद ले रहे हैं। बेस्ट ऑफ लक फॉर इंडिया।
Read also- काठमांडू में 6.1 तीव्रता से भूकंप के झटके, कई इमारतों में दरार
आज मैं न्यूजीलैंड को सपोर्ट कर रहा हूं क्योंकि उनके खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं।आईसीसी विश्व कप 2023 में रविवार को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में टीम ब्ल्यू के फैंस धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पहुंच रहे हैं।भारतीय फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अपना विजय अभियान जारी रखते हुए न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं जीत दर्ज करेगी।न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया की जीत की बड़ी उम्मीदों के साथ एचपीसीए स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है।विश्व कप में दोनों ही टीमें चार-चार मैच जीत चुकी हैं। भारतीय टीम आठ प्वाइंट्स के साथ अंक तालिक में दूसरे स्थान पर है। वहीं न्यूजीलैंड आठ प्वाइंट्स के साथ अंक तालिक में पहले नंबर पर है।
( Source PTI )
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

