IPL 2026: शनिवार शाम को जब IPL के मौजूदा सीज़न में हैदराबाद और RCB की टीमें बेंगलुरु के मैदान पर उतरीं तो यह मुक़ाबला लोगों के बीच छा गया और लोग काफी खुश होकर मैच का लुफ्त उठा रहे थे। जब मैच ख़त्म हुआ तो एक अलग ही तस्वीर सामने नज़र आने लगी और भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान विराट कोहली क्रिकेट प्रेमियों में छा गए। दरअसल, विराट कोहली ने IPL 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइज़र्स हैदराबाद के ख़िलाफ़ आसान जीत दिला दी।IPL 2026
Read Also-व्यावसायिक सिलेंडरों की भारी किल्लत होने के कारण होटल मालिकों ने भोजन की कीमतों में किया इजाफा
RCB की तरफ़ से ओपनिंग करने उतरे कोहली ने महज़ 38 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली और हैदराबाद की तरफ़ से पेश की गई 200 से ज़्यादा रनों की चुनौती को आसान कर दिया। मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुक़सान पर 201 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 5 छक्के लगाए।
Read Also-मां के अवैध संबंध का शक और बेटे का खूनी खेल! युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कोहली ने बल्लेबाज़ी में चौकों और छक्कों की झड़ी लगी दी और लोग उनकी ये बल्लेबाजी देखकर पागल हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 शानदार छक्के लगाए। उनके साथ ही बेंगलुरु के लिए देवदत्त ने 26 गेंद पर 61 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाज़ों के तूफ़ान के आगे हैदराबाद की टीम कहीं नहीं टिक पाई और RCB ने 16वें ओवर में ही मैच को ख़त्म कर दिया । यहां तक की ओपनिंग के लिए उतरे कोहली को हैदराबाद के 6 गेंदबाज़ों में से कोई आउट नहीं कर सका, वो 69 रन बनाकर नाॅट आउट रहे। कोहली की इस पारी ने लोगों के मन में RCB की फैन फाॅलोइंग को और भी बढ़ा दिया। IPL 2026
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
