Iran: साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में एक 8 साल के अफगान बच्चे को बचाया गया

Iran

Iran में जारी संघर्ष के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां ईरानी बचाव दल ने मलबे में दबे एक 8 वर्षीय अफगान बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को मानवीय संवेदनाओं की मिसाल माना जा रहा है, जिसने युद्ध जैसे हालात में भी यह दिखा दिया कि कुछ लोग जान बचाने में भी यकीन रखते हैं, और यह साबित कर दिया कि मारने वाले से बचाने वाला हमेशा बड़ा होता है।Iran

Read Also-UTTAR PRADESH: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 4 आरोपियों को ATS ने लिया 5 दिन की रिमांड पर

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बीते 35 दिनों से जारी सैन्य आक्रमण के दौरान कई अफगान नागरिकों की जान गई है और कई घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमला अमेरिका और इजराइल द्वारा किया गया। बगाई ने ईरान में रह रहे अफगान नागरिकों को “सम्मानित अतिथि” बताते हुए कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Read Also-Assembly Election 2026: PM मोदी आज कूच बिहार से बीजेपी के चुनावी अभियान की करेंगे शुरुआत

उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस घटना ने एक बार फिर ये दिखाया है कि संघर्ष और संकट के बीच भी इंसानियत जिंदा है, और बचाव कार्यों में जुटे लोग हर संभव प्रयास कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जिंदगियां बचाई जा सकें।Iran

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *