Iran: अमेरिका की आसन्न समयसीमा के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने मंगलवार यानी आज 7 अप्रैल को कहा कि उनके समेत 1.4 करोड़ ईरानी स्वयंसेवक युद्ध में अपनी जान देने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने यह टिप्पणी ‘एक्स’ पर उस समय की, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वह समयसीमा करीब आ रही है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलता है तो उसके बिजली संयंत्रों और पुलों पर बमबारी की जाएगी।
यह संख्या पहले सरकारी मीडिया द्वारा बताए गए स्वयंसेवकों के आंकड़ों से लगभग दोगुनी है। सरकार युद्ध के दौरान संदेशों और मीडिया के जरिए लोगों से इस तरह के स्वयंसेवी अभियान में शामिल होने की अपील कर रही है। लगभग नौ करोड़ की आबादी वाले ईरान में कई लोग सरकार से नाराज भी हैं, खासकर देशभर में हुए प्रदर्शनों पर की गई सख्त कार्रवाई को लेकर।
Read Also: Jindal Stainless ने अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’
Iran- माना जा रहा है कि 1.4 करोड़ का यह आंकड़ा संभावित अमेरिकी हमले को रोकने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। पेजेश्कियन ने कहा, ‘‘1.4 करोड़ से अधिक ईरानी लोगों ने अभियान में अपनी जान देने के लिए तैयार रहने का इरादा जताया है। मैं भी ईरान के लिए अपनी जान देने के लिए पहले भी तैयार था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा।’’
