Israel-Iran war: अमेरिका-इज़राइल हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमला बोला, इज़राइल को भी निशाना बनाया

Israel-Iran war: अमेरिका और इजराइल के हमले का जवाब ईरान ने भी दिया है।ईरान ने तुरंत पलटवार किया है। ईरान ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर इज़राइल के साथ-साथ कई खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है।अमेरिका-इज़राइल के हमले के जवाब में ईरान ने तुरंत पलटवार किया है। ईरान ने दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर इजराइल के साथ-साथ कई खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है।इससे संघर्ष का दायरा अब तेजी से बढ़ रहा है। Israel-Iran war:

Read Also: Haryana News: CM सैनी ने कृषि विकास मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

ईरान ने इजराइल पर कई लहरों में मिसाइलें दागीं, जिससे तेल अवीव, यरुशलम और उत्तरी इलाकों में सायरन बज गए। इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं।साथ ही, ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले किए हैं – बहरीन में यूएस 5th फ्लीट बेस, कतर का अल उदैद, कुवैत, यूएई और सऊदी अरब में भी विस्फोट और इंटरसेप्शन की खबरें सामने आयी।UAE के अबू धाबी में एक नागरिक की मौत की रिपोर्ट सामने आयी।Israel-Iran war:

Read Also: Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने HPV टीकाकरण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में की शिरकत

ईरान की ओर से कहा गया है कि यह “क्रशिंग रिस्पॉन्स” है और ईरान ने चेतावनी दी – “यह शुरुआत हमने नहीं की,लेकिन इसे खत्म हम करेगे।”यह हमला सिर्फ इज़राइल-अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रहा। कई अरब देश, जहां अमेरिकी बेस हैं, अब सीधे संघर्ष की चपेट में आ गए हैं। खाड़ी में तेल उत्पादक देश अलर्ट पर हैं। वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।मिडिल ईस्ट अब एक बड़े युद्ध की कगार पर खड़ा है। खाड़ी में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, एयरस्पेस बंद हो चुका है और दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। यह संघर्ष अब बड़े युद्ध में बदल सकता है। दुनिया भर की नजरें मिडिल ईस्ट पर टिकी हैं।Israel-Iran war:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *