झारखंड के चतरा में सड़क किनारे खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 21 श्रद्धालु घायल

Jharkhand News: Tractor-trolley falls into roadside ditch in Chatra, Jharkhand; 21 devotees injured.

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले में बुधवार 25 मार्च को सड़क किनारे खाई में ट्रैक्टर-ट्रॉली गिरने से बिहार के 21 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये दुर्घटना हंटरगंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव के पास हुई, जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इस दुर्घटना में 10 महिलाओं और चार किशोरों समेत कुल 21 श्रद्धालु घायल हो गए।

Read Also: Delhi: पश्चिम एशिया संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए देश को एकजुट होना होगा- केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

Jharkhand News- सभी को इलाज के लिए हंटरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हंटरगंज थाने के प्रभारी अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया, “उनमें से चार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें बिहार के गया जिले के मगध मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एमएमसीएच) में भेज दिया गया।” श्रद्धालु चतरा जिले में स्थित मां कौलेश्वरी पहाड़ी की ओर जा रहे थे और गया के शेरघाटी से आ रहे थे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *