Shriradha Madanmohanji Temple : महाराष्ट्र में नवी मुंबई के खारघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इस्कॉन मंदिर श्री श्रीराधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी थे।नौ एकड़ में फैली इस परियोजना में कई देवताओं के साथ मंदिर, वैदिक शिक्षा केंद्र, प्रस्तावित संग्रहालय, सभागार और उपचार केंद्र सहित कई चीजें शामिल हैं।
Speaking at the inauguration of Sri Sri Radha Madanmohanji Temple in Navi Mumbai. https://t.co/ysYXd8PLxz
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2025
Read also-यूपी में सपा का मास्टरस्ट्रोक, मिल्कीपुर विधानसभा सीट से अजीत प्रसाद को बनाया उम्मीदवार
आपको बता दें कि 12 सालों के लंबे इंतजार के बाद मंदिर का भव्य निर्माण किया गया।यह मंदिर 160 करोड़ से अधिक की लागत से बनाया गया है और मिली जानकारी के अनुसार इसे एशिया का दूसरा सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर माना जा रहा है. यह मंदिर 9 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। मंदिर में की गई कलाकृति के माध्यम से इसका मकसद वैदिक शिक्षाओं के माध्यम से भाईचारे, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना है।
Read also-प्रयागराज महाकुंभ 2025: श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम पर लगाई आस्था की डुबकी
श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का निर्माण संगमरमर और चांदी के दरवाजों से किया गया है।मंदिर के अंदर भक्तों को अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस, सुंदर बगीचा और फव्वारे देखने को मिलेंगे ।मंदिर परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर में भक्तों को वैदिक शिक्षा कॉलेज ,लाइब्रेरी और शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां की सुविधा मिलेगी। मंदिर में ही रामायण, महाभारत का म्यूजियम बनाया जा रहा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
