Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने आतंकवादी को किया ढेर

Kishtwar:  जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। Kishtwar

Read Also: Namo Bharat: प्रधानमंत्री मोदी ने नमो भारत ट्रेन को हरी दिखाई झंडी, दिल्ली से मेरठ का सफर हुआ आसान

उन्होंने बताया कि इसके बाद सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टुकड़ियों ने तलाश अभियान शुरू किया और दौरान सुबह लगभग साढ़े 10 बजे चतरू बेल्ट के पासेरकुट इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। Kishtwar

Read Also: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में आतंकवादियों के 7 ठिकानों पर किया हमला

उन्होंने बताया कि एक पहाड़ी पर स्थित मिट्टी के घर के भीतर छिपे आतंकवादियों ने पास आ रहे जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई।अधिकारियों ने बताया कि अब तक जारी इस अभियान में एक आतंकवादी मारा गया है।Kishtwar

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *