Meerut: मर्चेंट नेवी ऑफिसर को पत्नी ने उतारा मौत के घाट, खूनी वारदात से इलाके में मची सनसनी

Meerut Murder News:

Meerut Murder News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में बंद कर सीमेंट भर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुरी इलाके में हुई इस घटना के संबंध में शव को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।मेरठ के एएसपी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 29 साल के सौरभ राजपूत के रूप में हुई है और वे मर्चेंट नेवी में काम करते थे।

Read also-क्रिकेटर युजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा की तलाक अर्जी पर 20 मार्च को आएगा फैसला

उन्होंने बताया कि सौरभ चार मार्च से लापता था।अधिकारी ने बताया कि संदेह के आधार पर पुलिस ने सौरभ राजपूत की 27 साल की पत्नी मुस्कान और उसके 25 के प्रेमी साहिल को हिरासत में लिया।आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने चार मार्च को सौरभ की चाकू घोंपकर हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।

Read also-धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, अभिनेता चिरंजीवी, आर. माधवन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

उन्होंने बताया कि मुस्कान और उसके प्रेमी ने स्वीकार किया कि उन्होंने सौरभ के शव के टुकड़े किए और ड्रम में रखकर उसे सीमेंट से सील कर दिया।अधिकारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी साहिल के साथ छुट्टियां मनाने कहीं चली गई थी। उन्होंने बताया कि सौरभ और मुस्कान ने 2016 में प्रेम विवाह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *