Metro Pillar Collapsed: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शनिवार को मुंबई के मुलुंड में मेट्रो रेल का स्लैब गिरने की घटना की गहन जांच की जाएगी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।उन्होंने कहा कि जांच में सुरक्षा, निर्माण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां जैसे पहलुओं को शामिल किया जाएगा और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी ऐसे स्थलों पर तत्काल सुरक्षा ऑडिट शुरू किया जाएगा। Metro Pillar Collapsed:
Read Also: Delhi: CM रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का किया अनावरण
पुलिस और नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मुलुंड इलाके में आज दोपहर निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के गर्डर पुल का एक हिस्सा कुछ वाहनों पर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन फैक्टरी के पास गर्डर पुल की पैरापेट दीवार का एक स्लैब एक ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिर गया, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। Metro Pillar Collapsed:
Read Also: “प्रधानमंत्री मोदी ने असम में पूर्वोत्तर भारत की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया
लाइन-चार दक्षिण-मध्य मुंबई के वडाला से पड़ोसी ठाणे तक निर्माणाधीन मार्ग है, जिसका एक बड़ा हिस्सा विक्रोली, भांडुप, मुलुंड आदि क्षेत्रों को जोड़ने वाले प्रमुख एलबीएस मार्ग के ऊपर से गुजरता है।फडणवीस ने कहा, ‘‘मुलुंड में हुई दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी प्रार्थनाएं मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ हैं। घायलों के चिकित्सा खर्च को एमएमआरडीए और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।’’उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा संबंधी पहलुओं का उचित ध्यान रखा गया था या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’। Metro Pillar Collapsed:
