Nagpur Blast News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक पदार्थ बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। Nagpur Blast News
Read Also: Maharashtra: नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 लोगों की दर्दनाक मौत
महाराष्ट्रातील नागपूर येथील कारखान्यात झालेला स्फोट अत्यंत दुर्दैवी आहे. मृतांच्या कुटुंबीयांप्रती माझ्या संवेदना व्यक्त करतो. जखमींच्या तब्येतीत लवकर सुधार व्हावा, अशी मी प्रार्थना करतो. स्थानिक प्रशासन प्रभावित नागरिकांना सर्वतोपरी मदत करत आहे.
पंतप्रधान राष्ट्रीय मदत निधी… https://t.co/MKDMU9pGxS
— PMO India (@PMOIndia) March 1, 2026
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह नागपुर के राउलगांव में खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी ‘एसबीएल एनर्जी लिमिटेड’ के कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए और 18 अन्य मजदूर घायल हो गए।Nagpur Blast News
Read Also: Sports News: जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, 67 साल में पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र के नागपुर में एक कारखाने में हुआ विस्फोट अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।’उन्होंने कहा, ‘‘प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’’Nagpur Blast News
