Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विधानसभा बजट सत्र में काम रोको प्रस्ताव पर बयान विपक्ष ने भर्ती की विफलताओं का झूठा आरोप लगाया, जिससे हुआ आहत.हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और हरियाणा लोक सेवा आयोग दोनों ही स्वायत्त संस्थाएं कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासनकाल में कुल मिलाकर 3 हजार 593 की भर्तियां HPSC से की. हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में 11017 बच्चों को HPSC के जरिए बिना खर्ची बिना पर्ची की भर्ती.हमारे समय में दोनों ही संस्थाएं बिना किसी दबाव के निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से कर रही है काम Nayab Saini Nayab Saini
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 8653 पदों के विज्ञापन को वापस लिया क्योंकि होनी थी CET परीक्षा.नए अभ्यर्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सके इसलिए आयोग ने बड़े हुए पदों के साथ फिर से विज्ञापन निकाला. तीन परीक्षाओं में से ग्राम सचिवों की परीक्षा पेपर लीक की आशंका के चलते कर दी गई थी रद्द.इसे 28 जून 2024 को फिर से विज्ञापित किया गया और 17 अगस्त 2024 को लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक की गई आयोजितNayab Saini
Read also-PM Modi: इज़राइल पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर पीएम नेतन्याहू ने किया जोरदार वेलकम
इसका परिणाम भी 17 अक्टूबर 2024 को किया गया घोषित.पटवारी व नहरी पटवारी की परीक्षा पात्रता मापदंड में बदलाव के कारण की गई थी रद्द, इसे CET के अधीन पूरा कर लिया गया.इसी प्रकार पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा अभी पेपर लीक की आवश्यकता के चलते की गई थी रद्द.इसकी भी तारीख फिर से निर्धारित करके सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित कर 16 जून 2022 को किया गया परिणाम घोषित.अंग्रेजी सहायक प्रोफेसर भर्ती के संदर्भ में भी पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार हुई संपन्न Nayab Saini Nayab Saini Nayab Saini
अंतिम परिणाम माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के कारण है लंबित.सहायक प्रोफेसर के 2424 पदों के विरुद्ध 1022 पदों की सिफारिश विभाग को भेजी जा चुकी है और शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया है प्रगति पर.हमारी सरकार हर परीक्षा को बिना किसी गड़बड़ी के पारदर्शी ढंग से करवा रही है आयोजित.विपक्ष प्रदेश के युवाओं को भ्रमित करने के लिए इस प्रकार के भ्रम फैलाने का कर रहा है प्रयास.जो हरियाणा के युवा हरियाणा की भर्ती एजेंसियों से निराश और हताश हो गए थे उनमें इन एजेंसियों के प्रति लौटा है विश्वास
विपक्ष के समय था भाई भतीजावाद और क्षेत्रवाद का बोलबाला.कांग्रेस के 10 सालों के शासनकाल में की गई 11 भर्तियां हुई रद्द इनमें 7338 युवाओं का भविष्य हो गया अंधकारमय.कांग्रेस सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने वाली नीति भी कोर्ट ने की थी रद्द और 4645 कर्मचारियों को 6 महीने में निकालने के दिए थे आदेश.हमारी सरकार ने उन कर्मचारियों को किया समायोजित. कांग्रेस सरकार 9870 जेबीटी टीचर को ज्वाइन करवाए बगैर छोड़कर चली गई जिन्हें हमारी सरकार ने करवाया जॉइन
इनेलो सरकार में भर्ती 3500 सिपाही जिन्हें कांग्रेस सरकार ने निकाल दिया उन्हें भी हमने समायोजित किया.विपक्ष ने आरोप लगाया कि AO और SDO की भर्ती में बाहरी युवाओं को दी गई नौकरियां हमने गेट परीक्षा में पास हुए बच्चों को पावर यूटिलिटीज में मेरिट में किया भर्ती उनमें लगभग 60 प्रतिशत युवा हरियाणा से.इनके समय में हरियाणा सिविल सर्विस में चुने गए 30 उम्मीदवारों में से दो तिहाई प्रभावी परिवारों से.पीजीटी कंप्यूटर साइंस के 1711 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा ली गई थी जिसमें मात्र 39 अभ्यर्थी ही हो सके पास
Read also- Delhi: कांग्रेस ने अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पीएम की इज़रायल यात्रा पर उठाये सवाल —-
रिक्त पद 1672 को भरने के लिए फिर से विज्ञापन किया जा चुका है जारी.HCS एग्जीक्यूटिव ब्रांच नियम 2008 में बने, इसके तहत 45% से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया जाएगा.15 नवंबर 2023 को माननीय हाई कोर्ट ने अपने निर्णय में साफ लिखा कि अभ्यर्थियों को मिनिमम कट ऑफ मार्क्स को कम करवाने का कोई अधिकार नहीं.1 अप्रैल 2015 से आज तक लगभग 3000 विज्ञापनों के माध्यम से कुल 15483 पदों के परिणाम एचपीएससी द्वारा किए गए घोषित.खुली प्रतियोगिता परीक्षा की प्रकृति है जिसके चलते 4437 पदों की सिफारिश में लगभग 22 प्रतिशत अभ्यर्थी अन्य राज्यों से.Nayab Saini Nayab Saini
एचपीएससी भर्ती के पद अखिल भारतीय पात्रता वाले, इन पर संविधान के अनुच्छेद 16 के तहत समान अवसर का सिद्धांत होता है लागू.हरियाणा के प्रतिभावान युवा हर सेक्टर में, भारत के हर प्रदेश में और दुनिया भर में अपनी प्रतिभा का बजा रहे हैं डंका.वर्ष 2006 में SC का बैक लॉग 14995 था, और BC का बैक लॉग था 5929.हमारी सरकार ने वर्ष 2024 SC का बैकलॉग 145, बीसी(ए) का बैकलॉग 180 और बीसी(बी) का बैकलॉग शून्य किया.हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के बैकलॉग को भरने के लिए चलाया विशेष भर्ती अभियान
