पटना में संदिग्ध परिस्थितियों में मरने वाली नीट अभ्यर्थी के परिवार को जहानाबाद में अपराधियों ने चिट्ठी के जरिए दी धमकी

NEET Student Death, Jehanabad threat, Patna hostel death, CBI investigation, threatening note, student family security, DNA samples, Jantar Mantar protest, Ratni Faridpur, Bihar news, Jahanabad News, Jahanabad Latest News, Jahanabad News in Hindi, Jahanabad Samachar

NEET Student Death : बिहार की राजधानी पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की कथित यौन उत्पीड़न के बाद हुई मौत की जांच सीबीआई कर रही है। उसके परिवार ने बीते मंगलवार को बताया कि उन्हें अपराधियों की ओर से धमकी मिली है कि वो उनके बेटे का भी वही हाल करेंगे, जो उनकी मृत बेटी का हुआ था। पुलिस ने ये जानकारी दी।जहानाबाद जिले के शकुरबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ राहुल कुमार ने बताया कि परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर में एक कागज का टुकड़ा फेंका गया थाNEET Student Death 

Read also- Pistachio Benefits : रोज पिस्ता खाने से क्या फायदे होते हैं, 1 दिन में कितने पिस्ता खा सकते हैं?

जिस पर लिखा था. तुमने अपनी बेटी को खो दिया है और अगर तुम नहीं माने तो तुम अपने बेटे को भी खो दोगे।उन्होंने कहा कि शनिवार को भी इसी तरह की धमकी भरा संदेश लिखा हुआ एक कागज का टुकड़ा घर में फेंका गया था। इसके मद्देनजर उनके घर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हम इस नई शिकायत की जांच करेंगे और उचित कदम उठाएंगे।लगभग 18 साल की युवती पटना के एक निजी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी।NEET Student Death  NEET Student Death  NEET Student Death 

Read also- पेरू में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे अंतरिम राष्ट्रपति जेरी को हटाने के लिए मतदान

पिछले महीने वह छात्रावास में बेहोश पाई गई और कुछ दिनों बाद अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई।फोरेंसिक जांच में युवती के कपड़ों पर वीर्य के निशान मिले, जिससे ये आरोप लगा कि उसे नशीली दवा दी गई और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।परिवार के सदस्यों का आरोप था कि पुलिस आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रही है। इसके बाद नीतीश कुमार सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *