Nutan Death Anniversary : बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने मशहूर अभिनेत्री नूतन को उनकी 35वीं पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी।अभिनेता ने शनिवार को अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें नूतन की कई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें थीं।उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘नूतन जी की पुण्यतिथि पर उनकी याद में।नूतन का जन्म 1936 में हुआ था और 21 फरवरी, 1991 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया।
Read also- जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह आज मना रहे अपनी शादी की दूसरी सालगिरह
1990 में नूतन को स्तन कैंसर का पता चला, जिसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ।नूतन ने 1950 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और वे ‘‘मैं तुलसी तेरे आंगन की’’, ‘‘मिलन’’ और ‘‘सरस्वतीचंद्र’’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।जैकी श्रॉफ और नूतन ने राजीव राय द्वारा निर्देशित 1985 की फिल्म ‘‘युद्ध’’ और सोहनलाल कंवर द्वारा निर्देशित ‘‘पैसा ये पैसा’’ में साथ काम किया था।Nutan Death Anniversary Nutan Death Anniversary
Read also- नए आयात शुल्क पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा, भारत के लिए शुल्क दर घटकर 10 प्रतिशत हुई
नूतन ने महिला केंद्रित फिल्में कीं और अपने किरदारों में हमेशा कुछ नया करने की कोशिश की. फिल्म ‘दिल्ली का ठग’ में वे स्विमसूट पहने नजर आईं. ये वह दौर था जब एक्ट्रेसेस साड़ी में लिपटी नजर आती थीं, लेकिन एक्ट्रेसेस की इस इमेज को तोड़ने का साहस नूतन ने किया था.नूतन के लिए फिल्मों में काम करना आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि वे खूबसूरत नहीं हैं, जिससे उन्हें कोई फिल्मों में नहीं लेगा और वे कभी हीरोइन नहीं बन पाएंगी. हालांकि, उनकी मां ने उनके इस भ्रम को तोड़ा और उनका मार्गदर्शन किया.Nutan Death Anniversary Nutan Death Anniversary
