Odisha News: कोरापुट में बस खाई में गिरने से एक की मौत, 20 घायल

Odisha News: One Dead, 20 Injured After Bus Falls into Gorge in Koraput

Odisha News: ओडिशा के कोरापुट जिले में शुक्रवार 10 अप्रैल की देर रात राज्य परिवहन की एक बस के खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा पोट्टांगी ब्लॉक के सुनकी घाट खंड में देर करीब रात दो बजे हुई। घटना के दौरान ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) की बस भवानीपटना से पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जा रही थी।

सुनकी थाना प्रभारी निरीक्षक चत्रुभुजा नायक ने कहा, “एक तीव्र मोड़ पर चालन ने बस पर नियंत्रण खो दिया और वह अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग से उतर गई और घाट रोड से करीब 40 फुट नीचे जा गिरी। कई यात्री वाहन के अंदर ही इधर-उधर गिर पड़े, जबकि एक यात्री बस के नीचे दब गया।” उन्होंने बताया, “जयपोर और सेमिलिगुडा अग्निशमन के दमकलकर्मी भी बचाव अभियान में शामिल हुए।” मृतक की पहचान कालाहांडी जिले के कलामपुर ब्लॉक के बालागांव गांव के निवासी जमबाब बिहारी (40) के रूप में हुई है।

Read Also: IPL 2026: राशिद खान की फॉर्म पर विजय दहिया का बयान

Odisha News- पुलिस ने बताया कि बिहारी को गंभीर हालत में पोट्टांगी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल हुए चार यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद कोरापुट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जबकि दो अन्य को विशाखापत्तनम ले जाया गया है। बस में आगे की पंक्ति में बैठी यात्री भागीरथी बाग ने कहा, “यह दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि चालक को शायद नींद आ गई थी।” पुलिस अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना की जांच जारी है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *