Petrol-Diesel Price: पेट्रोल, डीजल के दाम फिलहाल नहीं बढ़ेंगे, आम लोगों के लिए फिलहाल राहत

Uttar Pradesh: 'No helmet, no petrol' campaign will start from September 1

Petrol-Diesel Price:  वैश्विक बाजार में कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बावजूद फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जाएगी। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह बात कही।अधिकारियों ने कहा कि सरकार वैश्विक तेल बाजारों पर नजर रख रही है, लेकिन खुदरा ईंधन की कीमतों में तत्काल वृद्धि की कोई योजना नहीं है। ऐसी संभावना है कि तेल विपणन कंपनियां फिलहाल मौजूदा लागत दबाव को वहन करेंगी।Petrol-Diesel Price:

Read Also: AC Price: तांबा महंगा होने, रुपया कमजोर पड़ने से AC की कीमतों में उछाल, 15% तक बढ़ेंगे दाम

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है।सूत्रों ने बताया कि जमाखोरी को रोकने के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर भराने के लिए बुकिंग की न्यूनतम प्रतीक्षा अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। Petrol-Diesel Price:

Read Also: Parliament: बजट सत्र के दूसरे चरण की हुई हंगामेदार शुरुआत, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने बताया कि एक औसत परिवार एक वर्ष में 14.2 किलोग्राम के सात से आठ एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करता है और आमतौर पर उन्हें छह सप्ताह से कम समय में उसे भराने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।
सूत्रों के अनुसार, जमाखोरी और बाजार में जानबूझकर कमी की स्थिति उत्पन्न होने से रोकने के लिए सिलेंडर भराने के लिए बुकिंग अवधि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलियम कंपनियों के पास एलपीजी का पर्याप्त भंडार है।Petrol-Dies el Price:  

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *