PM मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

West Bengal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में 18,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। कोलकाता में विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर PM मोदी ने कहा कि “ये पहलें कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाएंगी।” West Bengal

PM मोदी ने 231 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक गलियारे की आधारशिला रखी, जिससे इन दोनों स्थानों की दूरी लगभग 120 किलोमीटर कम हो जाएगी और लगभग सात से आठ घंटे का समय बचेगा। West Bengal

Read Also: Bihar: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने ली बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ

अधिकारियों ने बताया कि ये सड़क खड़गपुर और सिलीगुड़ी के बीच बन रहे आर्थिक गलियारे का हिस्सा है, जो पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, हुगली, पूर्वी बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने बताया कि ये गलियारा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16, एनएच-19, एनएच-14 और एनएच-12 सहित प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को एकीकृत करेगा। West Bengal

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बंगाल के अपने दौरे के दौरान एनएच-14 पर 5.6 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दुबराजपुर बाईपास और कांगशाबती और शिलाबती नदियों पर अतिरिक्त चार लेन वाले पुलों के निर्माण की आधारशिला भी रखी। West Bengal

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने एनएच-19 और एनएच-114 के खंडों का उद्घाटन किया, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी, यात्रा का समय कम होगा, भीड़भाड़ और प्रदूषण कम होगा, क्षेत्रीय संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने हल्दिया गोदी परिसर में ‘बर्थ 2’ के मशीनीकरण का भी उद्घाटन किया, जिससे कुशल, तेज और पर्यावरण अनुकूल ‘‘कार्गो हैंडलिंग’’ संभव हो सकेगी, और खिद्दरपुर (डॉक 1 – पश्चिम) के पुनरुद्धार परियोजना का भी लोकार्पण किया। उन्होंने हल्दिया गोदी परिसर में ‘बर्थ-5’ के मशीनीकरण और कोलकाता में ‘बैस्क्यूल ब्रिज’ के नवीनीकरण सहित कई बंदरगाह अवसंरचना परियोजनाओं की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ने शहर में नदी पर्यटन सुविधा की भी नींव रखी। West Bengal

Read Also: हिमाचल प्रदेश: LPG सिलेंडर के विकल्प के तौर पर शिमला में इंडक्शन कुकटॉप्स की जबदस्त बिक्री

PM मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए छह रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया जिनमें कामाख्यागुड़ी, अनारा, तामलुक, हल्दिया, बराभूम और सिउड़ी शामिल हैं। उन्होंने दो रेलवे परियोजनाओं बेल्डा से दंतान के बीच 16 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन और दक्षिण पूर्वी रेलवे जोन में कलाइकुंडा और कनिमोहुली के बीच स्वचालित ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली को भी राष्ट्र को समर्पित किया। राज्य में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *